ओशो MYSTIC ROSE MEDITATIVE THERAPY
----------------------------------------------
21 June - 11 July. 2023
21 days DEEP EMOTIONAL CLEANSING THERAPY
“I have invented many meditations, but perhaps this will be the most essential and fundamental one; this is absolutely my meditation." ओशो
ओशो मिस्टिक रोज़' मेडीटेटिव थेरेपी बहुत कारगर कीमिया है मन के गहनतम भावनात्मक तल की सफाई के लिए। यह तल आम ध्यान की प्रक्रियाओं में आसानी से बच सकता है क्योंकि वैचारिक तल इसकी सुरक्षा हेतु अनेक उपाय करता चलता है पर इस थेरेपी में क्योंकी भावनात्मक अतियों की खुलकर अभिव्यक्ति का अवसर साधक को मिलता है तो सीधे ही अचेतन के गहरे से गहरे द्वार खुल सकते है...और ग्रुप में किये जाने के कारण यह प्रभाव और भी गति से होता है ! 21 दिवसीय यह प्रयोग एक अद्भुत अवसर है स्वयम के भीतर की साफ सफाई और रूपांतरण का...
पहले 7 दिनों तक रोज़ 3 घंटे हंसना, फिर अगले 7 दिन 3 घण्टे रोज़ रोना (दुख विसर्जन) और अंतिम 7 दिनों में रोज़ 3 घण्टे साक्षी होकर बैठना साधक को मन के सूक्ष्मतम तलों से रूबरू कराता है। साथ ही ओशो की अन्य ध्यान विधियां इस प्रक्रिया के पूरक की भांति भीतर कार्य करती रहतीं हैं...
स्वागत है उन मित्रों का जो इस प्रयोग के लिए तैयार हो चुके है -
